हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार 4 लोगों की मौके पर मौत


के कुमार आहूजा  2026-10-24 05:07:00



जयपुर: राजस्थान में दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार 4 लोगों की मौके पर मौत

*23 अक्टूबर शुक्रवार 2026-27*

*जयपुर:* राजस्थान में दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर रायसर के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार कार सवार सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। दर्शन के बाद वे आगरा जा रहे थे। इसी दौरान रायसर थाना क्षेत्र में दौसा-मनोहरपुर NH 148 पर कार का टायर फट गया। ऐसे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 FIRST INDIA NEWS


global news ADglobal news AD