48 घंटे मे 48 किलोमीटर चला ट्रक


के कुमार आहूजा बीकानेर फ्रंटियर  2026-09-28 17:18:48



48 घंटे मे 48 किलोमीटर चला ट्रक

उत्तर प्रदेश की सड़कों पर कौतूहल का केंद्र बना 308 पहियों वाला विशाल ट्रक अब बनारस पहुंच चुका है. हालांकि चंदौली से बनारस तक पहुंचने में इस ट्रक को कुछ परेशानियों का भी सामना करना है. रास्ते में कीचड़ वाली सड़क मिलने और दूसरी वजहों से इस ट्रक ने 48 घंटे में मात्र 48 किलोमीटर की दूरी ही तय की है. 200 टन वजनी विशालकाय मशीन को अपनी पीठ पर लादे इस महाकाय ट्रक को आगे बढ़ाने में NHAI के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. बेल्जियम से लाई गई 200 टन वजनी और 8 मीटर ऊंची इंडस्ट्रियल मशीन लखीमपुर खीरी में बन रहे एशिया के पहले बायोप्लास्टिक प्लांट के लिए ले जाई जा रही है.


global news ADglobal news AD