CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की बैठक, EC ने जारी किए स्पष्टीकरण*
के कुमार आहूजा सीनियर रिपोर्टर 2026-09-27 09:33:46

[26/09, 19:59] CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की बैठक, EC ने जारी किए स्पष्टीकरण*
नई दिल्ली.. एसआईआर प्रकिया के चलते काटे गए नामों को लेकर चुनाव आयोग के भीतर चल रहे विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की बैठक हुई। बैठक में आयोग ने असहमति विवाद पर बिंदुवार स्पष्टीकरण जारी किया है।आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े सभी निर्णय तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ही लिए गए हैं।
*निर्वाचन आयोग के अनुसार, कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखा गया पत्र कमीशन या IT डिवीजन के किसी पॉलिसी मामले से नहीं, बल्कि ECI में डेपुटेशन पर आए एक अधिकारी के कामकाज से जुड़ा था*। संबंधित अधिकारी द्वारा जारी काम के बंटवारे के आदेश असल में दो कमिश्नरों के आदेशों के बाद लागू नहीं किए गए थे और DEC द्वारा IT डिवीन की निगरानी का अधिकार कभी वापस नहीं लिया गया था।गोवा के छूटे हुए मतदाताओं के लिए निर्देश
गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने संबंधित बीएलओ (बूथ स्तर के अधिकारियों) को निर्देश दिए हैं कि वे छूटे हुए मतदाताओं के घर-घर जाकर फॉर्म जमा करें। 97 में से 81 मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भर चुके हैं।
भारतीय निर्वाचन आयोग ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, "बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष पुनरीक्षण (SIR) का काम पूरा हो चुका है। एसआईआर के दौरान या उसके बाद यदि किसी व्यक्ति का नाम छूट गया है, या कोई नया/युवा मतदाता (पहली बार वोट देने वाला) है, तो वह लगातार अपडेट होने की प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करवाने के लिए संबंधित ERO के पास आवेदन कर सकते हैं..!!
[26/09, 19:59] CEC विवाद के बीच चुनाव आयोग बड़ी बैठक, शामिल हुए तीनों चुनाव आयुक्त।
*मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग में आज एक अहम बैठक हुई*
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी शामिल हुए।
*बैठक में फॉर्म-6 को लेकर चल रहे विवाद पर भी चर्चा हुई, आयोग के मुताबिक, फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है*
*SIR के तहत नए मतदाताओं से अतिरिक्त घोषणा-पत्र यानी एनेक्सर-डी लिया जा रहा है, आयोग का कहना है कि इसे फॉर्म-6 में संशोधन नहीं माना जा सकता*
[26/09, 19:59] CEC विवाद के बीच चुनाव आयोग बड़ी बैठक, शामिल हुए तीनों चुनाव आयुक्त।
*मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग में आज एक अहम बैठक हुई*
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी शामिल हुए।
*बैठक में फॉर्म-6 को लेकर चल रहे विवाद पर भी चर्चा हुई, आयोग के मुताबिक, फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है*
*SIR के तहत नए मतदाताओं से अतिरिक्त घोषणा-पत्र यानी एनेक्सर-डी लिया जा रहा है, आयोग का कहना है कि इसे फॉर्म-6 में संशोधन नहीं माना जा सकता*
[26/09, 20:47]भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राजनीतिज्ञ, वकील मैदान में उतर आए हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने ECI ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हमलावर होते हुए सोशल मीडिया एक्स पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) से अपील की है। महुआ ने ज्ञानेश कुमार और उनकी IAS बेटी नोएडा की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मेधा रूपम के मामले में सुनवाई करने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज सतीश कुमार शर्मा को लेकर सवाल उठाए हैं। यही सवाल लाइव लॉ की एक रिपोर्ट शेयर करते हुए प्रशांत भूषण और कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने भी सवाल उठाए हैं*..!!
[26/09, 21:44] हाईकोर्ट के नए आदेश के अनुसार न्यायाधीशों और उनके आवंटित न्यायिक क्षेत्रों की सूची इस प्रकार है*
जस्टिस विनीत कुमार माथुर — जोधपुर महानगर, उदयपुर
जस्टिस इंद्रजीत सिंह — जयपुर महानगर-I
जस्टिस अरुण मोंगा — भीलवाड़ा, प्रतापगढ़
जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल — जयपुर महानगर -II
जस्टिस मुन्नुरी लक्ष्मण — गंगानगर, बालोतरा
जस्टिस फरजंद अली — बीकानेर, डूंगरपुर
जस्टिस सुदेश बंसल — कोटा
जस्टिस अनूप कुमार धांढ — अजमेर
जस्टिस विनोद कुमार भरवानी — अलवर
जस्टिस उमा शंकर व्यास — भरतपुर
जस्टिस रेखा बोराना — चित्तौड़गढ़, जैसलमेर
जस्टिस समीर जैन — जयपुर जिला
जस्टिस कुलदीप माथुर — पाली, फलोदी
जस्टिस शुभा मेहता — सीकर
जस्टिस गणेश राम मीणा — झुंझुनूं
जस्टिस अनिल कुमार उपमन — दौसा
जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी — हनुमानगढ़, सलूंबर
जस्टिस अशोक कुमार जैन — टोंक
जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित — चूरू
जस्टिस भुवन गोयल — बूंदी
जस्टिस प्रवीण भटनागर — झालावाड़
जस्टिस आशुतोष कुमार — बारां
जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा — मेरता
जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर — कोटपूतली-बहरोड़
जस्टिस चंद्र प्रकाश श्रीमाली — धौलपुर
जस्टिस मनीष शर्मा — सवाई माधोपुर
जस्टिस आनंद शर्मा — ब्यावर
जस्टिस सुनील बेनीवाल — राजसमंद
जस्टिस मुकेश राजपुरोहित — बाड़मेर
जस्टिस संदीप शाह — बांसवाड़ा
जस्टिस संदीप तनेजा — खैरथल-तिजारा
जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू — जालौर
जस्टिस बिपिन गुप्ता — सिरोही
जस्टिस संजीत पुरोहित — डीडवाना-कुचामन
जस्टिस रवि चिरानिया — करौली
जस्टिस अनूप सिंह — डीग
जस्टिस संगीता शर्मा — जोधपुर जिला
Jaipur: 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले
बलजीत सिंह को लगाया रजिस्ट्रार विजिलेंस हाईकोर्ट जयपुर बेंच, सुनील कुमार पंचोली को लगाया हाईकोर्ट जोधपुर बेंच रजिस्ट्रार विजिलेंस, हेमंत सिंह बघेला को लगाया हाईकोर्ट जयपुर बेंच रजिस्ट्रार प्रशासन, शिवानी सिंह को लगाया जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर, अनिल बेनीवाल को लगाया स्पेशल जज POCSO कोर्ट-1 अजमेर, मीनाक्षी शर्मा को लगाया जिला एवं सत्र न्यायाधीश टोंक, डॉ. सीमा अग्रवाल को लगाया रजिस्ट्रार रूल्स हाईकोर्ट जोधपुर, देवेंद्र सिंह भाटी को लगाया स्पेशल जज POCSO कोर्ट-1 जोधपुर मेट्रो, सुशील कुमार पाराशर को लगाया OSD एग्जामिनेशन सेल जोधपुर हाईकोर्ट, अर्चना मिश्रा को लगाया एसीबी कोर्ट-2 जोधपुर महानगर, जगत सिंह पंवार को लगाया अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दूदू, शिव कुमार को लगाया रजिस्ट्रार क्लासिफिकेशन । हाईकोर्ट जयपुर बेंच, तोषीता मालानी को लगाया OSD (F&I) हाईकोर्ट जोधपुर, प्रशांत चौधरी को लगाया अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दौसा, विकास कालेर को लगाया रजिस्ट्रार क्लासिफिकेशन-। हाईकोर्ट जोधपुर, कुलदीप राव को लगाया गया OSD हाईकोर्ट जोधपुर, रश्मि नवल को लगाया ACJM विशेष साइबर कोर्ट जयपुर महानगर-1, पायल अग्रवाल को लगाया OSD हाईकोर्ट जोधपुर, हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा ने किए आदेश जारी








