*अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस आयोजन में संगीत समारोह*


के कुमार आहूजा बीकानेर फ्रंटियर  2026-09-26 19:17:17



*वरिष्ठ नागरिक समिति, बीकानेर

*अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस आयोजन में संगीत समारोह*

*बीकानेर/25 सितंबर 2026*

*वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस, जो आगामी एक अक्टूबर को है, के उपलक्ष्य में इन दिनों आयोजित किए जा रहे खेल-कूद एवं सांस्कृतिक पखवाड़े में दिनांक 25 सितंबर शुक्रवार को संगीत समारोह का आयोजन किया गया।  समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉ. एस एन हर्ष ने जानकारी दी कि इस संगीत समारोह के आयोजन में कुल 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया।  इस अवसर पर प्रेम कुमारी, प्रेम शंकर शर्मा, शांतप्रभा कटियार, शारदा शर्मा, शिवनाम सिंह, अरुणा मित्तल, कृष्णा वर्मा, उर्मिला शर्मा, गोविंद राम गोदारा, नरसिंह भाटी और डॉ. बसंती हर्ष ने प्रार्थना और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।  इसी कार्यक्रम में सुनील दत्त नागल, जिन्होंने जगजीत सिंह की ग़ज़ल (प्यार का पहला ख़त लिखने में )गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया,कुसुम गुप्ता, प्रेम रतन स्वर्णकार, मधुरिमा सिंह, घनश्याम सिंह, हाकम अली और सरिता अग्रवाल ने फ़िल्मी और ग़ैर-फ़िल्मी ग़ज़लों को अपनी आवाज़ से सजाया।  इसी कार्यक्रम में निर्मल मुद्गल ने अपनी पहली प्रस्तुति दी, जबकि सरोज भाटी और आनंदी अरोड़ा ने राजस्थानी लोक गीत प्रस्तुत किए। वरिष्ठ नागरिक समिति, बीकानेर कार्यालय में आयोजित इस संगीत कार्यक्रम में शिवनाम सिंह ने देशभक्ति, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने प्रेम रस, किशनलाल गहलोत ने विरह रस, महेंद्र कुमार ने दर्शन और मुकेश पोपली ने ठुमरी पर आधारित गीतों को अलग ही अंदाज़ में गाया। इसी कार्यक्रम में डॉ. शंकरलाल स्वामी, डॉ. मोहम्मद फ़ारुक़ चौहान, डॉ. प्रकाश चंद्र वर्मा, मुकेश गुप्ता, अयोध्या प्रसाद शर्मा ने अमर गायक मुकेश के शानदार गीतों के लिए अपने जानदार स्वरों से उपस्थित श्रोताओं से वाहवाही लूटी। तीन घंटे से भी अधिक समय तक जारी इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों को स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।  संगीत के विभिन्न सुरों से सजे इस कार्यक्रम में आकाशवाणी कलाकार उमेश मेहंदीरत्ता, उपासना भाटिया, अलका भाटिया, विभा शर्मा, सुरेश शर्मा, घनश्याम मुद्गल, चरण दास सागर, लालचंद लुहानीवाल, दिनेश मित्तल, इकरामुद्दीन कोहरी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का प्रारंभ ‘वंदे मातरम’ और अंत जन-गण-मनसे किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश पोपली ने किया।*


global news ADglobal news AD