*विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन*
के कुमार आहूजा कान्ता आहूजा 2025-06-05 20:56:05

*विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन*
आज क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल सागर रोड, बीकानेर में श्री अजय लूथरा उपमहानिरीक्षक ,श्री बिक्रम सिंह कुंवर कमांडेंट 179वी वाहिनी बीएसएफ के सानिध्य में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बाल के मुख्यालय एवं इसके अधीन आने वाली 179वी बीएसएफ , 140वी वाहिनी बीएसएफ, 96वी वाहिनी बीएसएफ और 39वी वाहिनी बीएसएफ की में लगभग 8000 नीम, पीपल, शीशम बबुल, रोहिड़ा खेजड़ी एवं विभिन्न प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता करना, हरियालो राजस्थान के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए बीएसएफ के कार्मिकों एवं स्थानीय लोगों को संदेश देना है कि पर्यावरण की रक्षा कोई विकल्प नहीं एक जिम्मेदारी है।